जिला स्तरीय स्वीप समिति का गठन
बारां - लोकसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में पंजीकरण बढ़ाने व मतदाताओं को मतदान की प्रेरणा के लिए जिला स्तरीय स्वीप समिति कर गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल बोहरा के आदेशानुसार गठित समिति में जिला परिषद के सीआई रामजीवन मीणा अध्यक्ष होंगे। उद्योग केंद्र महाप्रबंधक गणेश कुमार शर्मा ((नोडल अधिकारी)) सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा समिति में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रद्यु न गौतम, जिला साक्षरता अधिकारी कान्ह सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति लोकसभा चुनाव के लिए स्वीप प्लान तैयार करेगी तथा साप्ताहिक बैठक कर स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा करेगी।