पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में फसलें खराबे पर चिंता जताई

बैठक में फसलें खराबे पर चिंता जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां - भारतीय किसान संघ फूंसरा खंड की बैठक फूंसरा में महादेव मंदिर में गोबरीलाल मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष शंकरलाल धाकड़, जिला प्रचार प्रमुख भीमसिंह सारस्वत, जिला मंत्री रमेश नागर, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। बैठक में तहसील कोषाध्यक्ष भोजराज यादव व तहसील सदस्य मकरध्वज ने बारिश से फसल के खराबे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र फसलों के नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। बैठक में ग्राम समितियां बनाई एवं खंड की रचना की गई। हरिपुरा में इकाई अध्यक्ष महावीर मीणा, श्यामपुरा में इकाई अध्यक्ष कपिल यादव, ठूंसरा में इकाई अध्यक्ष सत्यनारायण मालव, फूंसरा में हीरालाल नागर, फूंसरा खंड अध्यक्ष के लिए गोविंद नागर, उपाध्यक्ष लेखराज शर्मा, मंत्री नरेंद्र शर्मा, सह मंत्री लाचंद नागर, बिरधीलाल गौड़ को दायित्व दिया गया। सोयाबीन की फसल के खराबे का मुआवजा सरकार द्वारा नहीं देने पर किसानों ने रोष प्रकट किया।