अधिकारों के लिए हों जागरूक
भास्कर न्यूज. किशनगंज
जेंडर संवेदी मुद्दों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला का समापन गुरुवार को किया गया। इससे पहले बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान प्रेमबाई नागर ने किया। इसमें ब्लॉक जनप्रतिनिधियों सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक बीडीओ आरपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में लगातार गिर रहे लिंगानुपात पर हम सभी को गंभीरता से सोचना होगा और इसमें सुधार करने की आवश्यकता पर जोर देना होगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में विशेषकर महिलाओ में जागरुकता लाने के प्रयास करने होंगे। नारी को समाज में पुरुषों के समान अधिकार मिले, इसके लिए जागरूक हों। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज में भी महिलाओं को 50 फीसदी अधिकार देकर एक अच्छी पहल की गई है, लेकिन आज भी कई महिला जनप्रतिनिधियों के फैसलों में उनके पुरुष प्रतिनिधि ही भूमिका निभाते हंै। इसका हमें विरोध करना होगा, तभी महिलाएं आगे बढ़ेंगी। कार्यशाला में उन्होंने कन्या भू्रण हत्या की रोकथाम का आह्वान किया। कार्यशाला में सिकोईडीकोन एमटी आशा किरण ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे उत्पीडऩ को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इनका लाभ नहीं लेकर अत्याचार सहती रहती हंै। कार्यशाला में सरंपच मुरारीलाल मीणा, सुरेश मीणा, शंभूदयाल नागर, दीनदयाल नरवाला, रुक्मणी चौधरी, रामनाथी बाई, शंकर मंडल सहित कई पंचायतों के सरंपच व सचिव
मौजूद थे।
किशनगंज. पंचायत समिति में आयोजित जेंडर कार्यशाला में मौजूद जनप्रतिनिधि।
जेंडर संवेदी मुद्दों पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न