पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण कार्य की हो जांच

सड़क निर्माण कार्य की हो जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां - अटरू तहसील के चौथ्या व बहलावन गांव के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीण दिलीप गौतम, प्रेमबिहारी, लेखराज, रमेश आदि ने बताया कि तहसील क्षेत्र के रीछंदा से चौथ्या व बहलावन तक डामरीकरण सड़क का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीण तुलसीराम, रामभरोस गौतम, नितेश गुर्जर, रामदुलार, मुकेश सहित कई ग्रामवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है।