- Hindi News
- किसान संघ ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
किसान संघ ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
बारां - भारतीय किसान संघ की बैठक शनिधाम बोरेड़ी पर हुई। इसमें खरीफ फसल सोयाबीन का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई। साथ ही 15 फरवरी को जिला मु यालय पर प्रदर्शन-धरना करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व एक फरवरी से राज्य सरकार को ग्राम समितियों से ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव लिया है। इस अवसर पर सीमली खंड के किसानों की भी बैठक हुई। इसमें बारां तहसील को अतिवृष्टि से आपदा ग्रस्त घोषित नहीं करने पर तहसीलदार व हल्का पटवारियों को जि मेदार ठहराया गया। बारां तहसील के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रांत प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह, प्रांत सदस्य सूरजमल मीणा, जिला प्रचार प्रमुख भीमसिंह सारस्वत, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, अंता तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल पारेता, बंशीलाल नागर आदि मौजूद थे।