आज लगेंगे समस्या समाधान शिविर
भास्कर न्यूज. बारां
लोगों की समस्याओं एवं परिवादों की सुनवाई निस्तारण की कार्रवाई के लिए पंचायत समिति कार्यालय में ३१ जनवरी को समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा।
एसडीएम रामावतार कुमावत ने बताया कि शिविर में उपखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं निबटाई जाएगी।
छीपाबड़ौद. लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ३१ जनवरी को पंचायत समिति परिसर में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा। कार्यवाहक एसडीएम गोपालनारायण मथुरिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम सेवक व पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।
अटरू. जन सामान्य की समस्याओं के समाधान एवं विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत समस्या समाधान शिविर का आयोजन पंचायत समिति के रांजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में ३१ जनवरी को किया जाएगा। शिविर में बीडीओ, तहसीलदार ने पटवारियों एवं सचिवों को उपस्थित होने के निर्देश दिए है।