पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कार्य के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

सफाई कार्य के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने लिया विशेष सफाई अभियान का जायजा

भास्कर न्यूज. बारां

एसडीएम रामावतार कुमावत ने गुरुवार को शहर में सफाई अभियान का जायजा लिया। दीनदयाल पार्क के पास स्थित कचरे के कंटेनर व बिजली ट्रांसफार्मर के पास गंदगी मिली।

इसकी सफाई के निर्देश नगर परिषद जेईन व सफाई इंस्पेक्टर को दिए। शहर में मोटर मार्केट, अंबेडकर सर्किल, अटरू रोड पर बिल्डिंग मटेरियल के ढेर लगाकर बेचते पाया गया। इस पर जेईएन को कार्रवाई के कहा गया। जोन तीन शिवाजी नगर में ३० में से सिर्फ १७ कर्मी उपस्थित मिले। शिवाजी कॉलोनी के मु य मार्ग पर नगर परिषद की आधी बनी दुकानों में गंदगी मिली। वहीं पार्क व गलियों में नालियां भी हुई थी। खाली प्लाटों पर कचरा व गंदगी मिली। इसकी सफाई करवाने के निर्देश दिए। कॉलोनी मेें जीजा बाई पार्क के आस-पास एवं पब्लिक स्कूल के पास नालियां गंदगी से अटी थी। सफाई इंस्पेक्टर को ट्रैक्टर मंगवाकर कचरा व गंदगी उठवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीवीसी कचरा पात्र गिरे हुए मिले। इन्हें गड्ढ़ा करवाकर लगवाने के लिए कहा गया। दीनदयाल पार्क, खजूरपुरा तिराहा व संस्कृत स्कूल ट्रांसफार्मर के पास मिली गंदगी हटवाने के निर्देश दिए।

पार्क में व्यवस्थाएं करें सुचारु

एसडीएम कुमावत ने शिकायत मिलने पर कोटा रोड स्थित विवेकानंद पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के बाहर गंदगी थी, कचरा पात्र के बाहर भी गंदगी फैली हुई थी। इसे उठवाकर फिंकवाने के निर्देश जेईएन को दिए। पार्क में रात के समय शराबी व अवैधानिक गतिविधियों की शिकायत भी मिली। अवैध गतिविधियां करवाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया।। चौकीदार कक्ष का अवलोकन करने पर गंदगी मिली और चौकीदार को बुलाया गया। उसकी कोई यूनिफार्म नहीं थी, जिससे उसे पहचानकर शिकायत की जा सके। पार्क के भीतर टीटी हॉल में एक नए चौकीदार को परिवार सहित ठहरा रखा है। इस पर ठेकेदार व माली से नए चौकीदार को रखने के दस्तावेज व विवरण मांगा गया। पार्क में एक मात्र शौचालय पर काफी समय से ताला लगा होना बताया। पार्क में बिजली के खुले तार दुरुस्त करवाए जाएंगे।