पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताई समस्या

किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताई समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू करने के संबंध में कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में स्वामीनाथन कमीशन की 50 प्रतिशत लाभांश के साथ लाभकारी मूल्य की सिफारिशें तुंरत लागू करने, जोखिम प्रबंधन की दस हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मु यमंत्रियों की कमेटी की सिफारिशों को क्रियान्वित करने, मिश्रित खादों के बढ़े हुए दाम वापस लेने, सस्ते इनपुट उपलब्ध कराने एवं नदी जोड़ो संरक्षण की ओर से सिंचाई के लिए हर खेत को पानी देने की मांग रखी गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर, देवकीनंदन नागर, मोरपाल सुमन, खेमराज सिंह देंगनी, निर्मल माथोडिय़ा, तेजेश सुमन, रामगोपाल मेहता, ललित नागर, भवानी मीणा, सतीशचंद गुप्ता, मांगीलाल गोचर, अमरदीपसिंह केदाहेड़ी एवं कमल राठौर आदि शामिल थे।
रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
बारां. छबड़ा पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या सात के सदस्य के रिक्त पद के लिए फरवरी में उप चुनाव कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल बोहरा ने उप चुनाव के लिए छबड़ा के एसडीएम अखिलेश पीपल को रिटर्निंग अधिकारी व छबड़ा तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।