कीचड़ को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
भास्कर न्यूज. बारां
नगर परिषद क्ष्ेात्र के वार्ड ६ में निगम आफिस के पीछे तेजाजी मोहल्ले में सड़क व नालियां नही होने के कारण काफी परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के बाशिंदों ने जब इस समस्या के बारें में नगरपरिषद में शिकायत की तो ं वहां से सात-आठ दिन का आश्वासन दिया गया, लेकिन आश्वासन के १० दिन बाद भी समस्या पर कोई कार्रवाई नही हुई तो क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भाजपा वार्ड अध्यक्ष मनोज नागर एवं राकेश सुमन, कमलेश सुमन, रामविलास, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र मेहत्त, भगवत्ती बाई, चंपाबाई, नटी बाई, ममताबाई आदि ने बताया कि तेजाजी के चौक में दो कच्ची गलियां हैं।
विधानसभा के चुनाव के पहले गलियों में खुदार्ई का काम चलाया गया था, लेकिन अभी कोई निर्माण कार्य नही हुआ है।
सालाना जलसा आज: बारां. मंडोला वार्ड स्थित सरस की टोड़ी मोहल्ला में मदरसा अरबिया के बच्चों का सालाना जलसा हाजी हुसैन मोहम्मद की सरपरस्ती व काजी ए शहर की सदारत में शुक्रवार को बाद नमाज ईशा आयोजित किया जाएगा।
सदर जलसा मंसूर अली मंसूरी ने बताया कि इसमें कोटा के मौलाना इदरीस, मौलाना मुबारक व मोह मद जाहिद रजा अपनी तकरीर पेश करेंगे।