बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा
भास्कर न्यूज. बारां
किसानों की समस्याओं पर विचार करने एवं सभी गांवों में ग्राम समितियां गठित करने के लिए बारां तहसील के पाठेड़ा खंड की सात ग्राम पंचायतों के किसानों की बैठक कोटड़ी गांव में हुई। इसमें सर्वसम्मति से समस्याओं के हल के लिए ग्राम समितियों से ज्ञापन राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।
मांगे नहीं माने जाने पर 15 फरवरी को जिला मु यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन में अतिवृष्टि से खराब हुई फसल खराबे का मुआजवा दिलाने, फसल बीमा का लाभ दिलाने, रबी फसलों में बेमौसम बारिश से हुए खराब को मुआवजा दिलाने, वन्य जीवों हिरणों, सूअरों, नील गायों से सुरक्षा के लिए वन भूमि में 10 फीट ऊंची तारबंदी कर बंद करवाने, गेहूं खरीद पर तीन सौ प्रति क्विंटल बोनस राशि देने समेत अन्य मांगें शामिल थी।
प्रांत प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह ने कहा कि किसानों को प्रत्येक ग्राम में किसान संघ की ग्राम समिति बनाकर संगठित शक्ति के आधार पर केंद्रग व राज्य सरकार से कृषि नीति व किसान आयोग बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष शंकरलाल नागर, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री रमेश, जिला युवा प्रमुख जगदीश बैरवा, खंड अध्यक्ष राधेश्याम वैषव, ओम नागर, छीतरलाल आदि मौजूद थे।