- Hindi News
- ग्रामीणों को नहीं है स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी
ग्रामीणों को नहीं है स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी
भास्कर न्यूज. बारां
राज्य में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कामगारों के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना जिले में शुरू की गई है। राजस्थान असंगठित निर्माण मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राठौड़ व जिला महामंत्री छीतरलाल सुमन ने बताया कि जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक योजना की जानकारी पात्र व्यक्तियों को नहीं है। इसके कारण उनको इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि इस योजना में बीपीएल मनरेगा कार्मिक जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में कम से कम 15 दिनों तक योजना में काम किया हो। स्ट्रीट वेंडर एवं घरेलु कामगार भवन एवं अन्य सह निर्माण कर्मकार बीड़ी बनाने वाले परिवार मुखिया सहित पांच सदस्यों को सालाना 30 हजार रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। बीमा के प्रीमियम को 75 प्रतिशत केंद्र सरकार तथा 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है।
इस कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविका को नामांकित किया हैं। जिले में इस योजना की जानकारी के अभाव में बारां पंचायत समिति के कहीं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड जिन परिवारों ने मनरेगा में 90 दिन का कार्य किया है, उन्हीं का कार्ड जारी किया जा रहा है। जबकि योजना में 15 दिन ही अगले वित्तीय वर्ष में कार्य किया है, उन परिवार के मुखिया को योजना के दायरे में लाने का है, जबकि उन परिवारों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
घरेलू कामगार आदि की पहचान नहीं करने पर जिले के कई मजदूर वर्ग इस योजना में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। श्रम विभाग की ओर से भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने वाले प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को सूची नहीं उपलब्ध कराई गई है। इसकी जानकारी बीमा कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र गौड़ ने बताई। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं मु यमंत्री राजे को अवगत कराया गया।