- Hindi News
- अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा
अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा
भास्कर न्यूज. बारां
शहर का निरीक्षण करने आए संभागीय आयुक्त अश्वनी भगत को भाजपा के जिला मंत्री एवं बारां प्रभारी सुरेंद्र कुमार गालव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शहर की नगर परिषद एवं जिला अस्पताल में हो रही व्यापक व्यवस्थाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा है।
भाजपा आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश टेहल्यानी ने बताया कि शहर के निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गईं उनके निराकरण के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई अभियान कोरे कागजों में चल रहा है। सत्यापन में सही कार्य नहीं हो रहा है। नालों की सफाई को चार साल ही होने को आए हैं। जिला अस्पताल अब 300 बेड का अस्पताल है, लेकिन अस्पताल में व्याप्त व्यवस्थाओं के कारण जिलेभर से आने वाले मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अजय गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील नागर, धर्मेंद्र कुमार भार्गव, आनंद कुमार नामा आदि मौजूद थे।