पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण के बारे में बताया

पर्यावरण के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां

गल्र्स कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत कई प्रतियोगिता हुई। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता में मीना सक्सेना प्रथम व दिनेशलता द्वितीय स्थान पर रही। स्वरचित कविता पाठ दीपिका यादव प्रथम व मोनिका पारस द्वितीय स्थान पर रही। एकल गीत में कविता यादव प्रथम व सुनीता प्रजापत द्वितीय स्थान पर रही। समूह गीत में भावना यादव, पूजा यादव व कविता यादव का ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। प्रिया सोनी, निहारिका झा व कविता वर्मा का ग्रुप द्वितीय स्थान पर रही।

समूह नृत्य में राजेश, सपना, अंजू, स्वाति, किरण ग्रुप ने प्रथम स्थान व मोनिका हाड़ा, गरिमा हाड़ा व मिथलेश मालव ने ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरएस नरवाल ने आभार माना। इससे पूर्व बीते दिनों गल्र्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का तीसरा एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एसके हावा ने किया। शिविर का प्रारांभ स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीतम गौड़ एवं सुनीता खुटेंटा ने बताया कि द्वितीय सत्र में

डॉ.अर्जुनसिंह राजावत ने छात्राओं को जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं पर्यावरण के बारे में जानकारी दी।

अंता. महात्मा गोपालराम महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। निदेशक कमल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में दीपारानी महावर प्रथम, ऋतु शर्मा द्वितीय, नादिरा तोहिद तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में दीपिका मालव प्रथम, दीपचंद सुमन द्वितीय, चित्ररेखा गुर्जर तृतीय रही। वहीं मांडणा प्रतियोगिता में शुभांगी शर्मा ग्रुप प्रथम, कृष्णा मीणा ग्रुप द्वितीय, स्वाति खंडेलवाल तृतीय एवं रंगोली प्रतियोगिता में ऋतु शर्मा ग्रुप प्रथम, मंजू शर्मा ग्रुप द्वितीय, प्रियंका ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम संयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि गोविंद सहायक, कोमल जांगिड़, चंद्रप्रकाश नागर, स पतराज नागर, सिद्धार्थ जैथल, प्रियंका गुप्ता व सोनिया गोचर आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को विदाई समारोह व पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम होगा।



बारां. गल्र्स पीजी कॉलेज में बुधवार से शुरू हुए सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।





छात्राओं ने एकल गीत व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया