- Hindi News
- सेवा क्लिनिक से होगा मामूली विवाद का निबटारा
सेवा क्लिनिक से होगा मामूली विवाद का निबटारा
भास्कर न्यूज. चेचट
राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत शुक्रवार को नायब तहसील चेचट में विधिक सेवा क्लिनिक का शुभारंभ अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित और एसडीएम एसडी मीणा ने किया।
क्लिनिक का उद्देश्य बताते हुए न्यायाधीश ने कहा कि देहात में मामूली झगड़े होते रहते हैं। यह विवाद किसी बीमारी की तरह हैं। इसके समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सभी जगह सेवा क्लिनिक का शुभारंभ किया गया।
यहां क्लिनिक में नियुक्त परामर्शदाता सामाजिक झगड़े, छोटे विवाद आदि का आपसी समझाइश से निबटारा करेंगे। इससे लोगो को बगैर न्यायालय की शरण लिए समाधान मिल सकेगा।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामसिंह, रामगंजमंडी अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष मुलखराज सुनेजा, सचिव शाहनवाज अहमद खान, कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता सहित कईं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्लिनिक में अधिवक्ता गौरव जैन, विधि स्वयंसेवक मुस्ताक अहमद, मनोज बिजोलिया परामर्श देंगे।