पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाणदा ने धोलाई को हराया

फाणदा ने धोलाई को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट. हंगामा क्रिकेट क्लब सालेड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी केसीसी फाणदा ने धोलाई को १४० रन बनाने का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर रही धोलाई टीम २४ रन से हार कर उपविजेता रही। विजेता टीम को ११ हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को पांच हजार रुपए व शील्ड देकर सम्मानीत किया गया। प्रतियोगिता में १७२ रन तथा ८ विकेट लेने वाले धोलाई के रायसिंह को ५०१ रुपए ट्रॉफी देकर देकर मैन ऑफ दी सीरीज से नवाजा गया। विजेता टीम ने ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान स्व.रूपसिंह चारण को समर्पित की।
- - -