पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरावतभाटा । प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए कवायद शुरू कर दी है। निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाया गया है। इसमें विशेष फोकस बच्चों को दिया जाने वाला होमवर्क है। इसके निरीक्षण की जिम्मेदारी सर्व शिक्षा अभियान के संदर्भ व्यक्तियों को सौंपी है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सघन स्कूल निरीक्षण अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का मानना है कि सरकारी स्कूलों में होमवर्क तो दिया जा रहा है, लेकिन उसकी चेकिंग एवं फॉलोअप नहीं होने से बच्चों के शिक्षा स्तर में जितना सुधार होना चाहिए, उतना नहीं हो रहा है। इसलिए सघन निरीक्षण अभियान कार्यक्रम शुरू किया है।
निरीक्षण में कमियां निकालने की जगह होमवर्क चेकिंग को विशेष महत्व दिया जाएगा। रावतभाटा में भी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इससे प्रारंभिक शिक्षा के १२९ से अधिक स्कूलों में १३ हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। एसएसए के संदर्भ व्यक्ति ((आरपी)) प्रतिदिन एक स्कूल का विजिट करेंगे और पूरे दिन वहीं रुकेंगे।
कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों को दिया होमवर्क जांचेंगे। गलतियां मिलने पर गोला लगाएंगे और बच्चों से सुधार करवाकर फिर से होमवर्क देंगे। पाई जाने वाली कमी संस्था प्रधान को अवगत कराएंगे। आरपी दूसरे सप्ताह फिर उसी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों का होमवर्क चेक करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक ब्लॉक में चार से पांच संदर्भ व्यक्ति लगे हैं। साप्ताहिक टेस्ट प्रक्रिया भी शुरू: प्राइवेट स्कूलों की तरह प्रारंभिक शिक्षा की सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक टेस्ट प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.