एनआरएचएमकर्मी आज देंगे ज्ञापन
रावतभाटा. एनआरएचएम व संविदाकर्मियों की ओर से नियमित करने की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर चित्तौडगढ़ को ज्ञापन दिया जाएगा। एनआरएचएम ब्लॉक अध्यक्ष रावतभाटा नौशाद अहमद ने बताया कि सरकार ने 10 माह गुजरने के बाद भी संविदाकर्मियों को नियमित नहीं किया। जिससे संविदाकर्मियों में रोष व्याप्त है। पूरे जिले के एनआरएचएम संविदाकर्मी चित्तौडगढ़ मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
क्चक्चक्च