पागल कुत्ते ने 7 लोगों को काटा
रावतभाटा. मंडेसरा गांव की भीलबस्ती में बुधवार को पागल कुत्ते ने 7 लोगों को काट लिया। पूर्व उपसरपंच रघुनाथ भील ने बताया कि पागल कुत्ते ने कई जानवरों को भी काट खाया है। ग्रामीणों को रावतभाटा रैफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनिल जाटव ने उपचार किया। चेनपुरा स्कूल के एचएम शिवचरण मीणा घायल मरीजों को अस्पताल लाए।उन्होंने बताया कि पागल कुत्ते ने 65 वर्षीय टांकूबाई, 45 वर्षीय कालीबाई, 40 वर्षीय मांगीलाल, 12 वर्षीय प्रेमबाई, 5 वर्षीय दिलखुश, सुमित्रा, प्रकाश को काटकर घायल कर दिया।
क्चक्चक्च