पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावतभाटा में कलेक्टर का इंतजार करते रह गए लोग

रावतभाटा में कलेक्टर का इंतजार करते रह गए लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। चित्तौडगढ़ कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन देने के लिए सफाईकर्मी, एनआरएचएमकर्मी, कुंडाल की फसल खराब होने वाले किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर 3 घंटे इंतजार करते रहे। कलेक्टर भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति से ही धांगणमऊ में रात्रि चौपाल में चले गए। ठंड की शाम में किसान, सफाईकर्मी और एनआरएचएमकर्मी खासे परेशान हुए।

धनिए की फसल बारिश से नष्ट होने के कारण पीडि़त किसान शंकरलाल अहीर, शिवनारायण, सुरेश, गजराज, प्रहलाद धाकड़, जमनालाल, सुनील शर्मा का कहना था कि वह 4 घंटे तक खड़े रहे। उन्होंने बताया कि धनिए की फसल खराब होने से नुकसान हो गया है। फसल आड़ी गिर गई। किसान क्रेडिटकार्ड में फसली बीमा का भुगतान दिया जाता है, लेकिन नुकसान का हर्जाना कभी नहीं दिया जाता।

सफाई कर्मचारी पिछले 4 महीने से अपने वेतन की मांग कर रहे है। सफाईकर्मी ज्ञापन देने आए थे, अक्टूबर में 122 सफाई कर्मचारियों को नगरपालिका में नियुक्ति दी गई थी, लेकिन विवाद के चलते भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पालिका काम भी करा रही है और भुगतान भी नहीं दे रही है। एनआरएचएमकर्मी स्थाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए थे। साथ ही 10 प्रतिशत वेतनवृद्धि की मांग करने के लिए आए थे। इस मौके पर एनआरएचएमकर्मी नौशाद अहमद, वर्षाविश्रोई, यशोदा मीणा, अनिता माली, विक्रम चौधरी, कमलेश, रेखा सेन, राजकुमार, दिनेश आदि मौजूद थे।

31 मार्च तक योजनाओं का टारगेट करें पूरा : कलेक्टर

भैंसरोडगढ़। पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर रवि जैन ने विकास अधिकारी को कहा कि वह सभी योजनाओं का 31 मार्च का टारगेट पूरा करें। सांसद, विधायक कोष एवं अन्य फंड से खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की जानकारी ली। पालनहार योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा है। जिला कलेक्टर ने दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन भी किए। इस मौके पर एसडीएम राजूलाल गुर्जर, बीडीओ रूपसिंह गुर्जर, एईएन सुरेशगिरी गोस्वामी, बीईईओ श्यामसुंदर शर्मा, ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जीजेपरमार, लेखाकार महावीर चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी सत्येंद्र सिसोदिया, लोकेश जैन मौजूद थे।



कलेक्टर भैंसरोडगढ़ से ही रात्रि चौपाल में चले गए