लान टेनिस टीम इवेंट पुष्कर ने जीता
रावतभाटा. 29वीं डीएई स्पोट्र्स एण्ड कल्चरल प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश एनएफसी हैदराबाद में आयोजित हो रही है। टीम मैनेजर एसपी मालव ने बताया कि पुष्कर ग्रुप के समाधान वेदप्रकाश, डीसी मालव, आरीफ अली ने टीम इवेंट लान टेनिस में गोल कुंडा को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया। ओपन डबल्स के वेटरन ग्रुप में एच के मालवीय, आरएस धाकड़ की जोड़ी फाइनल में पहुंची। जहां उनका मुकाबला रामेश्वरम के पार्थसारथी एवं राजेंद्रन से होगा। वेटरन के ओपन सिंगल में आरएस धाकड़ फाइनल में पहुंच गए। जहां इनका मुकाबला रामेश्वरम के राजेंद्रन से होगा।
क्चक्चक्च