पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 52 यूनिट रक्तदान

शिविर में 52 यूनिट रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
भारत विकास परिषद रावतभाटा, चारभुजा मुक्तिधाम एवं पर्यावरण विकास समिति रावतभाटा एवं कोटा ब्लडबैंक सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को सुभाष चंद बोस जयंती पर आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जी जे परमार ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व वैज्ञानिक अधिकारी दिलीप भाटिया थे। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के डीसी शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, मुकेशकुमारशर्मा, उत्तम व्यास, महेश पांडे, चारभुजा मुक्तिधाम पर्यावरण विकास समिति के श्यामलाल महावर, कैलाश माहेश्वरी, रविकुमार, नरेंद्रमेगी, राहुल सक्सेना, मनोज लाड, ब्लडबैंक सोसायटी के एनएल गुप्ता, स्वाति ओझा, पवन, अभिमन्यु, रमेश ने सेवाएं दी। परमाणु बिजलीघर के पूर्व वैज्ञानिक दिलीप भाटिया ने 58वीं बार रक्तदान किया। जिस पर उनका सम्मान किया गया।
दुपट्टा धारण कार्यक्रम हुआ
रामगंजमंडी. शिवसेना की ओर से गुरुवार को सुभाष चंद बोस और बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपखंड क्षेत्र में कस्बे व गांवों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जयंती समारोह के तहत बुधवार रात को गोरधनपुरा माताजी मंदिर पर जागरण का कार्यक्रम हुआ। जयंती पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो गोरधनपुरा माताजी से प्रारंभ हुआ और प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। मंदिर पर इसके बाद कार्यकर्ताओं का दुपट्टा धारण कार्यक्रम हुआ और फिर भंडारा हुआ। शिवसेना नगर प्रमुख दर्शनसिंह सिद्धू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवसेना प्रदेश प्रमुख पदम जैन व प्रदेश सदस्य गोपाल यादव थे। इस अवसर पर तहसील प्रमुख श्यामलाल मेघवाल, उपप्रमुख राजाराम डोरावत, प्रवक्ता राजु वर्मा, विनोद सुमन आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुकेत. कस्बे में आदर्श भारती विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को सुभाष जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य राधेश्याम धाकड़ व आचार्यों ने विद्यार्थियों को सुभाषचंद्र के बारे मे बताया।