पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस बाइक भिड़ंत में 2 युवक घायल

बस-बाइक भिड़ंत में 2 युवक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। कोटा से चित्तौडगढ़ जाने वाली रोडवेज बस रामटेकरी हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे बाइक चालक और सवार टकराकर घायल हो गए। चित्तौडगढ़ रोडवेज डिपो की बस नंबर आरजे 09 पी ए 2065 फेज टू से बसस्टेंड पर आ रही थी कि थाने के नीचे ढलान पर उतरते समय सामने से बाइक सवार दो युवक आ गए। बाइक की रोडवेज से टक्कर हो गई। जिसमें सवार रेन खेड़ा निवासी 22 वर्षीय राहुल मीणा, चेचट निवासी दुर्गालाल धाकड़ घायल हो गए। जिसमें दुर्गालाल धाकड़ को कोटा रैफर किया गया।
रोडवेज की इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री बाल, बाल बच गए। यदि बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगाता तो, बस ढलान से पुलिया के नीचे गिर सकती थी। इस दुर्घटना से सड़क पर सनसनी फैल गई। भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों में बहादुर जाटव, बाला गुलाटी, प्रिंस, विजयकुमार शामिल थे। वहीं अस्पताल में डॉक्टर जी जे परमार, मनीषा गुप्ता, कमलेश जाटव, नरेश शर्मा ने उपचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर बस और बाइक को जब्त कर लिया।