गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किया अभ्यास
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्टूडेंट्स ने परेड, पीटी अभ्यास प्रारंभ किया। उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2013 मानव मंदिर में मनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों के बालक, बालिकाओं ने गुरुवार को मानव मंदिर मैदान पर परेड, पीटी का अभ्यास प्रारंभ किया। यह अभ्यास 24 जनवरी तक किया जाएगा। 25 जनवरी को अंतिम रिहर्सल होगी।
समन्वयक प्रिंसिपल सुनील साल्वी ने बताया कि परेड का अभ्यास सुरेंद्र यादव,ओमप्रकाश राठौर, दीपकमेंगी, जगदीश सुमन, दिनेश पाराशर, मदनलाल धाकड़, पुष्पेंद्रसिंह गौड़, नरेंद्र दशोरा, ममता बाड़ौलिया, सुगना सोनी ने कराया।
रावतभाटा. नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक गणतंत्र दिवस मनाने के लिए चेतक मार्केट में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को ध्वजारोहण नगर अध्यक्ष जितेंद्र टांक सुबह 9 बजे करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूखां ने की। बैठक में सुभाष चंद बोस के जन्मदिन पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नु शर्मा, प्रवक्ता रमेशनकड़ा, पार्षद मुन्ना तिवारी, प्रकाश देवड़ा, सुरेश रोहलन, धनेत्री साज वान, रेशमी खटाणा, रानू बोयत, रिहाना बी, धर्मेंद्रतिल्लानी, गंगाराम वाघ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।