भक्तिज्ञान वैराग्य की कथा सुनाई
भास्कर न्यूज ़ रावतभाटा
जोगणिया माता मंदिर कोटा बैरियर पर श्रीमद भागवत सप्ताह भक्तिज्ञान यज्ञ वर्षा का आयोजन गुरुवार से किया गया। इसके लिए अनोखेराज हनुमान मंदिर से जोगणियामाता मंदिर तक बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा निकाली गई।
कलशयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर हाटचौक, चेतक मार्केट, कोटा बैरियर होते हुए जोगणियामाता मंदिर पहुंची। जहां पर श्रीमद भागवत की पूजा अर्चना कर स्थापना की गई। कथा में गुरुवार को कृष्णकांत महाराज ने भक्तिज्ञान वैराग्य की कथा सुनाई। शुक्रवार को शुकदेव जन्म परीक्षित जन्म की कथा सुनाई जाएगी।
भगवान का भजन ही जीवन का सार
खातौली. बरनाहाली गांव मे चल रही भागवत कथा का समापन गुरुवार को हुआ। 17 जनवरी से गोपालजी महाराज के मंदिर पर ग्रामवासियों द्वारा भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा था। जिसमें गांव सहित आस पास के सैक ड़ों श्रद्धालुओं ने कथा रस का पान किया। गुरुवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ऋषिराज महाराज ने कथावाचन करते हुए उपस्थित श्रोताओं से कहा कि कलयुग में भगवान के भजन ही जीवन का सार तत्व है। कथा के दौरान बीच-बीच में गाए जाने वाले भजनों पर श्रृद्धालुओं ने भाव विभौर होकर नृत्य किया। बाद मे आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों सहित सैकडों भक्तगण कथा पूर्णाहुति के दौरान उपस्थित थे।