सेवानिवृत्ति के बाद जीवन को दें नई दिशा
रावतभाटा. राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से गुरुवार को विक्रमनगर नगर सेमीनार हॉल में इस वर्ष जून तक सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं वित्त प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति हम सभी के जीवन में होने वाला बेहद महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य बदलाव है। हम सभी को इस बदलाव को सकारात्मक ढंग से स्वीकार करना चाहिए। सेवानिवृत्ति पर हमारे स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर बदलाव आने लगता है। उम्र बढऩे के साथ धीरे, धीरे हमारे भीतर सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक क्षय होने आरंभ हो जाते है, ऐसे में हम लोगों का नजरिया भी बदल गया है। सेवानिवृत्त होने के बाद अपने जीवन को नई दिशा दें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक मनीषनाथवर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। संचालन हिंदी अधिकारी जगन्नाथ गुप्ता ने किया।
: रावतभाटा. कार्यशाला का शुभारंभ करते बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा