- Hindi News
- साप्ताहिक हाट का स्थान बदला तो व्यापार महासंघ करेगा विरोध
साप्ताहिक हाट का स्थान बदला तो व्यापार महासंघ करेगा विरोध
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
व्यापार महासंघ रावतभाटा ने निर्णय लिया है कि रविवार के साप्ताहिक हाट का स्थान बदला गया तो व्यापारी धरना,प्रदर्शन करेंगे। व्यापार महासंघ अध्यक्ष जाकिरहुसैन ने बताया कि साप्ताहिक हाट का स्थान परिवर्तन किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।
प्रशासन ने स्थान परिवर्तन के लिए दबाव बनाया तो, कानून व्यवस्था बिगडऩे के लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा। हाट का स्थान बदलने नहीं दिया जाएगा। हाटचौक में व्यवस्था प्रशासन की ओर से बनाई जाए। व्यापार महासंघ इसमें पूरा सहयोग करेगा।
शुक्रवार को सिनेमा चौराहे पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मासिक अवकाश की तिथि 25 तारीख को रविवार होने पर ही परिवर्तन होगा। महासचिव आनंदप्रकाश शर्मा ने खाद्य लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी 2014 अंतिम तिथि से पूर्व सभी व्यापारियों को लाइसेंस बनाना आवश्यक है। पूर्व में जिन व्यापारियों ने लाइसेंस बनाने एवं रिनुवल के लिए आवेदन किया था, उनके लाइसेंस व्यापार महासंघ के पास आ गए है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की वेबसाइट की जानकारी व्यापारी अपने क्षेत्रीय व्यापार संघ से ले सकते है। इस अवसर पर टेलीफोन डायरेक्ट्री के प्रकाशन का निर्णय लिया गया।
बैठक में दिलीप सितवाणी, मुकेश गुप्ता, जफर भाटी, रामेश्वर चौधरी, मनोज मलिक, संतोष अग्निहोत्री, विजय अरोड़ा, नगसिंह राजपुरोहित, कन्हैयालालभुले, पीतांबर ठठेरा मौजूद थे।