पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाथ ज्योति को आंखों के ऑपरेशन के लिए किया रवाना

अनाथ ज्योति को आंखों के ऑपरेशन के लिए किया रवाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा. अनाथ नेत्रहीन ज्योति को आंखों के ऑपरेशन के लिए रावतभाटा के लोगों के सहयोग से शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना किया गया। सहायता समिति के अनुरोध पर दैनिक भास्कर के सहयोग से चले अभियान में ज्योति के ऑपरेशन के लिए 2 लाख रुपए से अधिक की राशि एकत्रित हुई है। रावतभाटा चारभुजा तेजाजी चौक की रहने वाली 23 वर्षीय अनाथ युवती ज्योति लोखंडे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।

अब उसकी दोनों आंखों की पुतलियां बदलकर लेंस प्रत्यारोपित करने पर उसकी रोशनी वापस आ सकती है। इसके लिए चेन्नई के शंकर आई अस्पताल में ऑपरेशन होगा। शुक्रवार को ज्योति के साथ उनकी बुआ सुनीता, उसके भाई राजू को रवाना किया गया। इस मौके पर सहायता समिति के जम्बू कुमार जैन, पार्षद बंशीलाल प्रजापत, डॉक्टर मांगीलाल माली, मधु गुप्ता, मनोज मलिक मौजूद थे।