- Hindi News
- पशुकल्याण पखवाड़े में किया उपचार, महाभियान शिविर स्थगित
पशुकल्याण पखवाड़े में किया उपचार, महाभियान शिविर स्थगित
रावतभाटा. पशुपालन विभाग की ओर से पशुकल्याण पखवाड़े में शुक्रवार को शिविर नागणी में लगाया गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील साब्दे ने बताया कि शिविर में 12 पशुओं का उपचार किया गया। 135 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। दो पशुओं का बांझ निवारण किया गया। डॉक्टर सुनीलसाब्दे ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में महाभियान शिविर शनिवार को लगाकर पशुओं का उपचार किया जाना था जो, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शिविर की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
क्चक्चक्च
 न्यूज इन बॉक्स