पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सी में भूल से आए पटाखे ने पहुंचाया थाने

टैक्सी में भूल से आए पटाखे ने पहुंचाया थाने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
अब जब आप कोई टैक्सी किराए पर लें या सफर पर निकले तो, उसकी जांच भी करें अन्यथा यह आपके लिए मुसीबत भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के गेट पर सामने आया, जब टैक्सी में भूल से पटाखे का पैकेट रह गया और जांच में पकड़ लिया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि पटाखे के पैकेट ने ड्राइवर और इंजीनियर को थाने पहुंचा दिया।
बाद में इंजीनियर को तो, छोड़ दिया, लेकिन टैक्सी और ड्राइवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में ही रखा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर के गेट पर एक टैक्सी में पटाखे का पैकेट मिलने पर परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा देख रहे सीआईएसएफ के जवानों ने गेट पर ही उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर ईबी मुरलीधरन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावतभाटा सीआई मनोजकुमार सामरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुंबई के एक निजी कंपनी के इंजीनियर विवेक ने कोटा से किराए पर टैक्सी ली। जिसमें चालक इमरान इंजीनियर को लेकर परमाणु बिजलीघर में अनुमति लेकर जैसे ही गेट पर जाने लगा तो, सीआईएसएफ की नियमित जांच के दौरान टैक्सी में रस्सी बम के 10 पटाखे का एक पैकेट मिला। जिस पर सीआईएस एफ ने प्रतिबंधित क्षेत्र में पटाखे ले जाने को अवैध माना और कार और चालक को पुलिस को सौंप दिया।
सीआईएसएफ सजगता से आया मामला सामने
सीआई एसएफ के अधिकारी कह रहे है कि सीआईएसएफ के जवानों की सजगता से परमाणु बिजलीघर में अवांछित सामग्री नहीं जा सकी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान परमाणु बिजलीघर में सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा रहती है।




शादी में गई थी टैक्सी, गलती से रह गया पैकेट

सीआईएसएफ और पुलिस को टैक्सी चालक इमरान ने बताया कि गुरुवार रात को यह टैक्सी एक शादी में गई थी। शादी में पटाखे चलाए गए थे। इसी टैक्सी में पटाखे रखे थे। गलती से एक पैकेट इसमें रह गया। सुबह यात्री को लेकर परमाणु बिजलीघर आ गया। मुझे यह जानकारी नहीं थी कि टैक्सी में पटाखे रखे है। इस मामले में सीआई का कहना है कि यह जांच की जाएगी कि टैक्सी चालक सही जानकारी दे रहा है या गलत। यात्री इंजीनियर विवेक के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए। इंजीनियर विवेक ने पुलिस को बताया कि कोटा से एक ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से टैक्सी किराए पर ली थी। निजी कंपनी का इंजीनियर विवेक परमाणु बिजलीघर में कंपनी के कार्य से आए थे।