- Hindi News
- बिहार से लापता युवक को ढूंढने रावतभाटा आए मां और भाई
बिहार से लापता युवक को ढूंढने रावतभाटा आए मां और भाई
रावतभाटा. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरापुरा कस्बे से 8 साल पूर्व लापता हुए युवक निशांत उर्फ संतोष को ढूंढते हुए मां और भाई शशांक रावतभाटा पहुंचे। मां ने बताया कि बिना बताए निशांत उर्फ संतोष घर छोड़कर चला गया। पिछले दिनों रावतभाटा क्षेत्र से किसी दोस्त को फोन किया था। जिससे जानकारी मिली युवक निशांत रावतभाटा में है। इस आधार पर मां और भाई युवक को ढूंढते हुए रावतभाटा पहुंचे। मां और बेटे ने लोगों से अपील की है कि जिस किसी युवक की खबर लगे, रावतभाटा थाने में या दैनिक भास्कर कार्यालय में सूचित करे। युवक के परिजनों को आरएपीपी में काम करने की सूचना मिली है। जिसके लिए वह संयंत्र स्थल के गेट पर खोज रहे हंै।
- - -