पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. एनआरएचएम कर्मियों ने नियमित करने की मांग को लेकर जयपुर में प्रदेशस्तरीय रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद ने बताया कि रैली नेहरू गार्डन से एसएमएस अस्पताल तक निकाली गई। जिसमें रावतभाटा ब्लॉक के सभी एनआरएचएमकर्मियों ने भाग लिया। जिसके कारण रावतभाटा, बोराव, लाड़पुरा, मंडेसरा, जावदा पीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। मरीजों को दवा वितरण केंद्र पर दवा के लिए इधर, उधर भटकना पड़ा। ब्लॉक के सबसे दूरस्थ जावदा पीएचसी के 4, भील बाहुल्य क्षेत्र पीएचसी मंडेसरा के 5, लाड़पुरा के 4, बोराव के 3 उपस्वास्थ्य केंद्र बंद होने के कारण गर्भवती महिलाओं को अन्यत्र संस्था पर अपनी डिलीवरी करवानी पड़ी। रावतभाटा ब्लॉक ऑफिस में एनआरएचएम कर्मी नहीं होने के कारण रिपोर्टिंग नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि सरकार ने जल्दी ही नियमितीकरण नहीं किया तो, एनआरएचएमकर्मी अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे।