पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एईसीएस क्रमांक 2 को मिला ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान

एईसीएस क्रमांक 2 को मिला ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था मुंबई के देशभर के स्कूलों में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 को शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। इसके लिए स्कूल को सर्वोत्तम सर्वतोमुखी प्रदर्शन के लिए डॉक्टर होमी भाभा ट्राफी के लिए चयनित किया गया है। वहीं शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए भी अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। जिसके लिए एईसीएस स्कूल नंबर 2 का विक्रम साराभाई ट्राफी के लिए चयन किया गया है। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था मुंबई के पूरे देश में 30 केंद्रीय स्कूल है। जिनमें से इस स्कूल का चयन हुआ है। स्थल निदेशक एवं स्कूल समिति के चेयरमैन सतीशकुमार शर्मा ने प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को बधाई दी।
- - -