- Hindi News
- सामान्यज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह
सामान्यज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
महाराणा प्रताप कॉलेज में युवा विकास केंद्र के कार्यक्रमों के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं तर्क शक्ति व सामान्यज्ञान की प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर ऋचा उपमन्यु शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान पर जेस्मीन परवीन, चंदनसिंह चौहान, द्वितीय नुपूर त्रिपाठी, तृतीय प्रदीपकुमार स्वामी, पूजा राठौड़ रही। कार्यक्रम में मोनिका निझावन भी मौजूद थी।
छात्रसंघ कार्यालय का शुभारंभ आज
शहर के महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ के कार्यालय का शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। छात्रसंघ महासचिव फरीदखान ने बताया कि समारोह के एबीवीपी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कमलेंद्र सिंह हाड़ा, राजेंद्र गौड़ अमित दाधीच, लीला शर्मा अतिथि होंगी।