पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कू लों में नामांकन से आधे भी बच्चे मौजूद नहीं

सरकारी स्कू लों में नामांकन से आधे भी बच्चे मौजूद नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा शहर में टीचरों की भरमार, विद्यार्थी कम, बच्चे लगाते हैं झाड़ू
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
शहर में नामांकन से आधे भी बच्चे स्कूलों में नहीं हैं। जबकि टीचरों की भरमार है। हालात ये थे कि 6 स्कूलों में 28 टीचर थे। इन स्कूलों में मंगलवार को 401 बच्चे मौजूद थे। इनमें से कई स्कूलों की हालत तो ऐसी थी कि उपस्थिति जितनी बता रखी थी, उतने बच्चे भी मौजूद नहीं थे। रावतभाटा में सबसे खराब स्थिति फेज टू स्कूल की थी। जहां 113 नामांकन बता रखा है और उपस्थिति 95 बता रखी है। मौजूद 77 बच्चे ही थे। यहां 7 टीचर हैं। जिसमें 3 डेपुटेशन पर लगा रखे हैं। यहां बालिका क्लास में झाडू लगा रही थी।
आरपीएस स्कूल में 63 का नामांकन है, लेकिन उपस्थित 27 ही थे। यहां 3 टीचर हैं। एचएम की एप्लीकेशन थी, लेकिन रजिस्टर में सीएल नहीं थी। बाद में सीएल मौके पर लगाई गई। अणुशक्ति स्कूल में 126 का नामांकन बता रखा है, लेकिन उपस्थिति 86 बता रखी है। जबकि मौजूद 72 बच्चे ही थे। यहां पर भी 7 टीचर हैं। वहीं चारण बस्ती स्कूल में 28 का नामांकन है और 28 ही बच्चे मौजूद थे, यहां 3 टीचर नियुक्त हैं।
एनटीसी गुर्जर बस्ती में 32 का नामांकन है, उपस्थिति 27 की थी और कक्षाओं में मौजूद 22 ही थे। यहां दो टीचर पहले ही थे, अब एक ओर को डेपुटेशन पर लगाया गया है। रावतभाटा बाजार स्कूल में 150 बच्चों का नामांकन था, उपस्थिति 75 की थी। जबकि यहां 6 शिक्षक नियुक्त हैं।
नामांकन से नहीं, उपस्थिति से हो मिड डे मील का हिसाब
जिस हिसाब से नामांकन दिखाया गया है और मिड डे मील भी यहां बनता है। अब उपस्थिति और मौजूद बच्चों की संख्या में भी फर्क है, ऐसे में यह कौन देखेगा कि मिड डे मील का हिसाब कैसे हो रहा है। यदि यही जांच कर दी जाए तो, बहुत कुछ सामने आ जाएगा।