पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई, न्यूनतम वेतन के मुद्दे पर दिया ज्ञापन

महंगाई, न्यूनतम वेतन के मुद्दे पर दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा - महंगाई कम करने, न्यूनतम वेतन १५ हजार, ठेका श्रमिकों को समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर सीटू ने रावतभाटा एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की नीतियों से महंगाई कम नहीं हो रही है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। महंगाई पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए। न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए किया जाए। सभी श्रमिकों को पेंशन लाभ सहित सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्करों का निर्धारित न्यूनतम वेतन निश्चित किया जाए। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा कवच में लाया जाए। सभी नियोजकों द्वारा श्रमिकों को पूरे ट्रेड यूनियन अधिकार प्रदान करने तथा उनकी यूनियनों को मान्यता देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में परमाणु बिजलीघर यूनियन के अध्यक्ष संजय सेंगर, हैवीवाटर के डीके खारोल, जीआर मीणा, एसके बंधोपाध्याय, निर्माण यूनियन के जयसिंह, जिला कमेटी उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, सचिव गोपाल बाथम शामिल थे।
- - -