पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब मौसम से फसलों में हुए नुकसान के सर्वे की मांग

खराब मौसम से फसलों में हुए नुकसान के सर्वे की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. लगातार मौसम खराब रहने से बहेलिया में फसलों में बढ़वार नहीं हो रही है। किसान कैलाश जाट ने बताया कि धनिए की फसल पूरी आड़ी पड़ गई है। यहां पर 80 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। बारिश लगातार होने से गेहूं और धनिया पूरी तरह खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में मदन, प्रहलाद, शिवलाल जाट, मांगीलाल गुर्जर, देवालालगुर्जर, बंशीलाल धाकड़,रंगलाल गुर्जर एवं किसान शामिल है। वहीं ठंड के प्रकोप से पशु रोग ग्रस्त हो गए है। किसानों ने जानवरों का टीकाकरण कराने की भी मांग की।
- - -