- Hindi News
- अखिल भारतीय छात्र संस्कृति ज्ञान परीक्षा आज
अखिल भारतीय छात्र संस्कृति ज्ञान परीक्षा आज
रावतभाटा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित एवं आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल रावतभाटा की ओर से आयोजित अखिल भारतीय छात्र संस्कृति ज्ञान परीक्षा गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के 85 स्कूलों में आयोजित होगी। प्रिंसिपल मुकेशकुमारवैष्णव ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 4 से 12 के लगभग 1200 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। परीक्षा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, महापुरुषों, भारतीय वैज्ञानिक, खेल, खिलाडिय़ों, धार्मिक ग्रंथों की जानकारी देना है।
- - -