पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 893 स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित

893 स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में बुधवार को सीसीए एवं क्रीड़ा दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में परमाणु विद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीसी पाठक ने स्टूडेंट्स को सीसीए एवं क्रीड़ा के पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने स्टूडेंट्स को भविष्य का आईंस्टीन व विवेकानंद बताया। नैतिक मूल्यों की भी जानकारी दी। प्रिंसिपल आरके साहनी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र ज्ञान देना नहीं अपितु स्टूडेंट्स का सर्वांगीण विकास करना है। इसी कारण पाठ्यक्रम के अंतर्गत क्रीड़ा व पाठ्य सहगामी क्रियाओं का समावेश किया जाता है।
एमएस ढाका ने बताया कि प्राइमरी एवं माध्यमिक कक्षाओं में 15-15 प्रतियोगिताएं हुई। प्राथमिक कक्षा के 443 स्टूडेंट्स को 164 एवं माध्यमिक कक्षा के 450 स्टूडेंट्स को 246 पुरस्कार प्रदान किए गए। वार्षिक प्रतिवेदन बीडीचित्ते ने प्रस्तुत किया। प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा 5 ए को सर्वोत्तम कक्षा की ट्राफी कक्षा अध्यापिका रत् नांजली बिजोलिया, कक्षा मॉनीटर को प्रदान की गई। माध्यमिक कक्षाओं में सर्वोत्तम कक्षा का पुरस्कार कक्षा 10 ए को मिला। कक्षाध्यापक वेदप्रकाश शर्मा, मॉनीटर रजनीश, अलीशा वर्मा को ट्राफी प्रदान की गई। प्रमिला चतुर्वेदी, दयाचंद के निर्देशन में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एईसीएस नंबर 3 के प्रिंसिपल एनके ब्लाहटिया भी मौजूद थे। आभार मुख्याध्यापक देवकिशोर, संचालन दीप्ति श्रीवास्तव, अमिता बाजपेयी, आरएन उपाध्याय ने किया।