- Hindi News
- सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं तो राज्यव्यापी हड़ताल
सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं तो राज्यव्यापी हड़ताल
रावतभाटा। रावतभाटा नगरपालिका में अक्टूबर में भर्ती किए गए 122 सफाई कर्मियों को 4 माह का भुगतान 7 फरवरी तक नहीं किया गया तो, रावतभाटा नगरपालिका के सफाईकर्मी 10 फरवरी से चित्तौडगढ़ जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। 15 फरवरी से झाडू डाउन राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। यह चेतावनी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश और जिले से आए पदाधिकारियों ने दी। इन पदाधिकारियों ने चित्तौडगढ़ जिला कलेक्टर के नाम रावतभाटा एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मियों से काम करवाया जा रहा है और पिछले 4 महीने से भुगतान भी नहीं दिया गया है। नगरपालिका प्रशासन वेतन का भुगतान नहीं कर रहा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री किशनलाल जेदिया, शाखा भीलवाड़ा प्रदेश मंत्री रामपाल गोरण, चित्तौडगढ़ जिला अध्यक्ष राजेश कोदली, नगर अध्यक्ष छीतरलाल डाबोडिया, नगर अध्यक्ष गोपालसफेला मौजूद थे।
- - -