छात्रसंघ उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण आज
रावतभाटा। महाराणा प्रताप कॉलेज में गुरुवार को छात्रसंघ उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश राठौर, महासचिव फरीदखान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, अध्यक्षता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र गौड़, अमितदाधिच, लीला शर्मा मौजूद रहेंगी।
- - -