पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावतभाटा, जयपुर, कुन्हाड़ी कोटा, निम्बाहेड़ा विजयी

रावतभाटा, जयपुर, कुन्हाड़ी कोटा, निम्बाहेड़ा विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रावतभाटा
यंग स्पोट्र्स क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को 4 मैच खेले गए। सभी मैचों में रोमांच बना रहा।
सुबह प्रथम मैच चित्रकूट क्लब जयपुर एवं चित्तौडगढ़ के बीच खेला गया। इस एक तरफा़ मुकाबले में जयपुर ने मैच 5-2 के अंतर से जीत लिया।
दूसरा मैच विजयवीर क्लब कुन्हाड़ी कोटा एवं आदिनाथ क्लब जावरा माइंस उदयपुर के मध्य खेला गया। जिसमें कुन्हाड़ी ने 1-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच निम्बाहेड़ा एनएफए एवं यंग हीरोज क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें निम्बाहेड़ा ने यंग हीरोज रावतभाटा को 4-0 से हराया।
चौथा मैच यंग स्पोट्र्स क्लब रावतभाटा एवं निम्बाहेड़ा के बीच खेला गया। पूरे मैच में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया। यह मैच पेनल्टी शूट आउट में रावतभाटा ने निम्बाहेड़ा को 4-3 से हराया।