- Hindi News
- विराट हिन्दू सम्मेलन में लेंगे भाग, हुई तैयारी बैठक
विराट हिन्दू सम्मेलन में लेंगे भाग, हुई तैयारी बैठक
रावतभाटा - विहिप, बजरंगदल की बैठक बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने की।
सहमंत्री रामेश्वर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी को विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा विराट हिंदू सम्मेलन और रैली को दोपहर 2 बजे सुल्तानपुर कृषि मंडी में संबोधित करेंगे। जिसके लिए प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई। रघुनाथ राठौड़ को बड़ौदिया, अनिल त्रिपाठी को भैंसरोडगढ़ क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सुनील नायक संजय चेंडवाल, विक्रमसिंह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
योग शिक्षक होंगे सम्मानित: योग गुरु बाबा रामदेव के जयपुर प्रवास के दौरान रावतभाटा के योग शिक्षक राधेश्याम शर्मा, जगदीशसिंह राठौर सम्मानित होंगे। तहसील प्रभारी ताराचंद ने बताया कि बाबा रामदेव 30 जनवरी को जयपुर आएंगे। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति रावतभाटा की मंगलवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें तहसील संगठन मंत्री वक्ता प्रभारी विजयलक्ष्मी शर्मा, उपसंगठन मंत्री अनिता पालीवाल, जितेंद्रसिंह राठौर को भैंसरोडगढ़ मंडल प्रभारी, शिवप्रकाश धाकड़ को खातीखेड़ा, एकलिंगपुरा, रावतभाटा बाजार में रेखा पाटिल, युवा प्रभारी संजय चेड़वाल, एनटीसी में जगदीश जोशी को प्रभारी बनाया गया है।