- Hindi News
- हत्या के विचाराधीन कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा
हत्या के विचाराधीन कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा
उदयपुर - सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की बीमारी से मौत हो गई। उसे दमा की बीमारी थी, साथ ही वह कमजोर और एनिमिक भी था। पिछले दिनों बुखार के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सागवाड़ा ((खेरवाड़ा)) निवासी शेगरा ((70)) पुत्र होमा हत्या के मामले में पिछले साल 14 फरवरी से जेल में था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शेगरा खून की कमी और दमा के कारण कमजोर था। पिछले दिनों बुखार होने पर उसे 5 जनवरी को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।