- Hindi News
- चार गांवों में 34 घंटे बाद बहाल हुई बिजली सप्लाई
चार गांवों में 34 घंटे बाद बहाल हुई बिजली सप्लाई
लावासरदारगढ़/झौर - आमेट क्षेत्र के चार गांवों में 34 घंटे बाद बुधवार को बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। गांवों में बिजली लाइन में फाल्ट के कारण सप्लाई बंद हो गई थी। ऐसे में ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। मंगलवार सुबह लाइन में फाल्ट के कारण लोढिय़ाणा सहित इसी पंचायत के देवरिया, किशनपुरा व वीरवास में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इस कारण ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। ग्रामीण मोबाइल चार्ज भी नहीं कर पाए। आटा चक्की व बिजली से जुड़े व्यवसाय प्रभावित हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि निगम में बिजली बंद होने की सूचना मंगलवार सुबह ही दे दी थी। लेकिन समय पर सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। लाइन में फाल्ट सुधारने के बाद बिजली सप्लाई बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बहाल करवाई गई। इससे ग्रामीणों को खासी समस्या उठानी पड़ी।
इधर, इस संबंध में बिजली निगम के जेईएन बाबूलाल रेगर ने बताया कि बारिश के कारण लोढिय़ाणा की वाड़ा के पास लाइन में फाल्ट आने से यह समस्या आई थी। फाल्ट निकालने के बाद बिजली सप्लाई बहाल करवा दी गई।