पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटनाओं से बचने की सावधानियां बताईं

दुर्घटनाओं से बचने की सावधानियां बताईं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़/अवलेश्वर - सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को राउमावि अवलेश्वर में परिवहन उप-निरीक्षक हेम सिंह शेखावत ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है तथा प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है इसकी सुरक्षा करना। यातायात नियमों का पालन कर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्यक करें। इस दौरान प्रधानाचार्य नटवरलाल डामोर, व्याख्याता श्यामसुंदर डामोर ने भी विचार रखे।