पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ० खेतों में पानी भरा, फसलें आड़ी पड़ींअधिकारी का आकलन २० 3० फीसदी नुकसानबारिश से अफीम और गेहूं की

० खेतों में पानी भरा, फसलें आड़ी पड़ींअधिकारी का आकलन- २०-3० फीसदी नुकसानबारिश से अफीम और गेहूं की फसलों को हुआ नुकसान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - प्रतापगढ़
जिलेभर में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से खेतों में पानी भरा है। फसलें आड़ी पड़ गईं हैं। फसलों में नुकसान से किसान निराश हैं। किसानों को फसलों में काफी ज्यादा नुकसान की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अधिकारी २०-३० फीसदी नुकसान की आशंका जता रहे हैं।
अगेती गेहूं, सरसों, प्याज, अजवाइन, असालिया और अफीम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अधिकारी जिलेभर में फसलों को २० से ३० फीसदी की आशंका जता रहे हैं। नुकसान के बढऩे की आशंका है। किसानों तैयार गेहूं व सरसों की फसले खेत में आड़ी पड़ गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम पंचायत बरडिय़ा, अवलेश्वर, बारावरदा, देवगढ़, घोटारसी, धोलापानी, धमोतर क्षेत्रों में हुई है।
बरडिय़ा - आसपास के क्षेत्रों में दो दिन की बारिश से अफीम व गेहूं की फसलें चौपट हो गई हैं। गांव के एक किसान मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि उनकी १५ आरी की अफीम की फसल पहले तो तेज हवा से आड़ी पड़ गई। और अब बारिश का पानी खेत में जमा होने से अधिकांश फसलों के गलने की आशंका है। देवीलाल गुर्जर ने बताया कि दस बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह आड़ी पड़ गई है। किसानों ने बताया कि रबी की फसल की बुवाई कर्ज लेकर की है। अब फसलें चौपट होने की कगार पर है। ऐसे में ऋण चुकाने में भारी परेशानी होगी।