7 बाइक चुराने वाला अपचारी पकड़ में आया
राजसमंद/देवगढ़ - देवगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाली अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल एक अपचारी को डिटेन किया है। पुलिस ने बताया कि अकेला अपचारी गुजरात, पाली, सिरोही व राजसमंद जिले से सात मोटरसाइकिलें चोरी कर चुका है। अपचारी से चोरी के 16 मोबाइल बरामद किए हैं।
अपचारी व इसके साथ गिरोह में शामिल बदमाशों ने चोरी की दस वारदातें करना कबूला है।
पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग में शामिल पाली जिले के खोडिय़ा निवासी अपचारी को पकड़ा है। उसके कब्जे से 15 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में पाली निवासी मनोहरलाल पुत्र कस्तूरलाल रेगर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरोह के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व इनसे और भी राज खुलने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि अपचारी व इनकी गैंग गुजरात के हिम्मतनगर, पाली जिले के बग्गडऩगर, सिरयारी, शिवपुरा में तीन, राजसमंद के देवगढ़ में तीन, भीम में एक, सिरोही के स्वरूपगंज में एक सहित चोरी की 10 वारदात कर चुके हैं।