पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेरवाड़ा के कार्यालयों से १२१ कर्मी नदारद

खेरवाड़ा के कार्यालयों से १२१ कर्मी नदारद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम - जिले भर से
सभी विभागों के जिले भर के कार्यालयों में उपखंड अधिकारियों व तहसीलदारों ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी नदारद थे। सबसे ज्यादा खेरवाड़ा क्षेत्र के कार्यालयों से १२१ कर्मी नदारद पाए गए। गोगुंदा में ५५, झाड़ोल में ५२, सलूंबर में २४ कर्मी नदारद मिले। अन्य उपखंडों में भी अधिकारियों की ऐसी ही अनुपस्थिति रही।
खेरवाड़ा - उपखंड अधिकारी मोहनलाल वर्मा व तहसीलदार बाबूराम मीणा ने राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 विभागों के 121 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों की विभागवार सूचना कलेक्टर को भेज दी गई है।
गोगुंदा - कस्बे में स्थित विभिन्न विभागों का बुधवार को उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 12 विभागों के 5५ कार्मिक नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान सीएचसी गेागुंदा के 6, ब्लॉक चिकित्सा विभाग के 4, पंचायत समिति के 7, वनविभाग में 1, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 9, लोक निर्माण विभाग के 6, पीएचईडी में 5, आबकारी विभाग के 3, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के 1, आईसीडीएस के 2, बिजली विभाग के 7, सिंचाई विभाग के 4 कर्मचारी नदारद मिले। रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी गई है।
फतहनगर - मावली तहसीलदार सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार सुबह 10 बजे नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ व कृषि उपज मंडी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका में ईओ, स्वास्थ्य निरीक्षक, लिपिक सहित दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद थे। इसके बाद राठौड़ कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय पहुंचे, जहां एक पर्यवेक्षक व दो सहायक कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके बाद राठौड़ ने विद्युत निगम, जलदाय विभाग व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर का निरीक्षण किया, जहां दो अध्यापिकाओं अनुपस्थित थी। वे भी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए बच्चों के साथ गई थी।
झाड़ोल ((फ)) - उपखंड अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने 11 कार्यालयों क आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 52 कर्मचारी नदारद थे। कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी गई।
सलूंबर - उपखण्ड अधिकारी भगवत सिंह बारहठ व नायब तहसीलदार कैलाश गौतम ने सामान्य चिकित्सालय, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, एवीवीएनएल सहित कई विभागों के निरीक्षण किए। इसमें अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों तथा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं होने वाले 24 कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को भेजी है।
लसाडिय़ा - कार्यवाहक उपखंड अधिकारी लियाकत हुसैन ने लसाडिय़ा तहसील के दर्जनों कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यवाहक सीडीपीओ शकुंलता बैरवा 03 जनवरी से अवकाश पर चल रही थी।