- Hindi News
- ० कांठल में दूसरे दिन भी रिमझिम का दौर चला
० कांठल में दूसरे दिन भी रिमझिम का दौर चला
प्रतापगढ़ - जिलेभर में रुक-रुक कर मंगलवार रात भर बारिश का दौर चलता रहा जो बुधवार सुबह ८.३० बजे थमा। दोपहर करीब २.३० बजे कुछ देर के लिए मौसम खुला और सूर्य के दर्शन हुए। इससे लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। क्षेत्र में बीते २४ घंटे में प्रतापगढ़ में ४० एमएम, पीपलखूंट में ३१ एमएम, अरनोद में ४५ एमएम बारिश दर्ज की गई। पिछले दो दिन से हुई बारिश से धोलापानी क्षेत्र के जाखम अराड़ा, सुकड नदियों में पानी की आवक हुई। वहीं सियाखेड़ी, जांबू तलाई, बारकी बावडी, बुलबुला महादेव स्थित एनिकट छलक गए। वहीं अवलेश्वर तालाब में भी पानी की आवक हुई। शहर में मंगलवार रात भर चली बारिश से शहर की सब्जी मंडी में कीचड़ फैल गया। शहर की गलियों-मोहल्लों, बस स्टैंड पर काफी कीचड़ फैल गया।