पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटड़ी में दिन का कफ्र्यू हटाया आगजनी के दो और आरोपी गिरफ्तार

कोटड़ी में दिन का कफ्र्यू हटाया आगजनी के दो और आरोपी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम - प्रतापगढ़/अरनोद
अरनोद थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में निरंतर हालात में सुधार हो रहा है। १४ जनवरी की रात हुई गोलीबारी और उपद्रव के बाद से कोटड़ी में लगे क फ्र्यू में पहली बार बुधवार को दिनभर ढील दी गई। हालांकि, रात का कफ्र्यू जारी रहेगा। इससे पहले मंगलवार को दिन में नौ घंटे की ढील दी गई थी। इधर, पुलिस ने बुधवार को आगजनी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या व आगजनी के मामले में अब तक १७ गिरफ्तारी हो चुकी है। जिला कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि कोटड़ी गांव में हालात निरंतर सामान्य हो रहे हैं। पिछले दिनों से कफ्र्यू में ढील दी जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल रहने के बाद कफ्र्यू में ढील की अवधि भी दिन ब दिन बढ़ाई जा रही है। बुधवार को सुबह ७ से शाम ६ बजे तक की ढील दी गई। इसमें स्थिति सामान्य रही। ढील के दौरान ग्रामीणों ने रोजमर्रा के कार्य पूरे किए तथा खेत में अपनी फसलों की भी सार-संभाल की। सामान्य स्थिति होने से अब दिन का कफ्र्यू हटा दिया गया है। रात्रि में कफ्र्यू जारी रहेगा। प्रमुख शासन सचिव प्रेम सिंह मेहरा व राजेश्वर सिंह सहित आईजी आनंद श्रीवास्तव व उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गोविंद नारायण पुरोहित कोटड़ी पर नजर रखे हुए हैं।
इधर, एसपी उत्सवलाल छानवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम निरंतर कोटड़ी, मोहेड़ा, दलोट, सालमगढ़ सहित पूरे उपखंड क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं।